धोखाधड़ी के मामले में पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह व पुत्र के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

धोखाधड़ी के मामले में पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह व पुत्र के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट


मुंगेर / पूर्व कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह, उनके पुत्र सुमित सिंह (पूर्व विधायक) और दो अन्य के खिलाफ मुंगेर पुलिस ने अरेस्ट वारंट जारी कर दिया है। सोमवार को मुंगेर एसपी लिपि सिंह ने कहा कि बीते वर्ष 14 अगस्त 2019 को सर्किट हाउस से सांसद ललन सिंह के फर्जी पीए ब्रजेश उर्फ बमबम सिंह को गिरफ्तार किया गया था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने बाद में तीन और लोगों को गिरफ्तार किया था।


ब्रजेश ने पुलिस को दिए बयान में नरेंद्र सिंह और सुमित कुमार का संरक्षण प्राप्त होने की बात कही है। इसके बाद मोबाइल सीडीआर और टेक्निकल जांच में पूर्व मंत्री और उनके बेटे को धोखेबाज को मदद करने की पुष्टि हुई। फिर नरेंद्र सिंह, सुमित कुमार,  देवघर के बजरंगी मेहता और बबन सिंह के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया गया है। इधर, नरेंद्र सिंह ने आरोप को बेबुनियाद करार दिया। 


5 करोड़ की जमीन का एग्रीमेंट
जांच में मिला कि सांसद का फर्जी पीए ब्रजेश सिंह देवघर के रिखिया में बजरंगी मेहता से जमीन के लिए 5 करोड़ रुपए का एग्रीमेंट किया था। जिसकी मध्यस्थता नरेंद्र सिंह और सुमित सिंह ने की थी। जिसके एवज में ब्रजेश ने पूर्व मंत्री एवं उनके पुत्र को एक करोड़ रुपए दिए जाने थे।